फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   person climbed an electric high tension pole in Noida Sector-76

Noida: हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर शख्स दो घंटे तक करता रहा ड्रामा, बीच-बीच में डांस भी किया; देखें वीडियो

Sun, 10 Nov 2024 06:03 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Nov 2024 06:03 PM IST
सार

नोएडा सेक्टर-76 में रविवार दोपहर के वक्त बिजली के हाइटेंशन पोल पर एक शख्स चढ़ गया। वह करीब दो घंटे तक पोल पर चढ़ा रहा और बीच-बीच में डांस करता रहा।

विज्ञापन
person climbed an electric high tension pole in Noida Sector-76
बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-76 में रविवार दोपहर के वक्त बिजली के हाइटेंशन पोल पर एक शख्स चढ़ गया। वह करीब दो घंटे तक पोल पर चढ़ा रहा और बीच-बीच में डांस करता रहा। उसे नीचे उतारने के लिए वहां मौजूद लोगों और पुलिस के अधिकारियों ने उसे तरह-तरह का प्रलोभन दिया, तब जाकर वह नीचे उतरा। इस घटना के चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। 

विज्ञापन




पुलिस अधिकारी के अनुसार, वह टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता है और जनपद महोबा का रहने वाला है। मूल रूप से महोबा का रहने वाला 40 वर्षीय भगवान दास  वर्तमान समय में सेक्टर 76 की झुग्गी बस्ती में रहता है। वह बिजली के हाई टेंशन वायर के ऊंचे पोल पर चढ़ गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह करीब दो घंटे तक पोल पर चढ़ा रहा। काफी प्रयास के बाद उसे बिजली के खंभे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


नीचे उतारने के बाद उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जब वह बिजली के खंभे पर चढ़ा तो बिजली की लाइन कटवा दी गई। इसकी वजह से उसे करंट नहीं लगा। प्राथमिक जांच में पुलिस को ऐसा लग रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही कि कहीं वह शराब के नशे में तो नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed