फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Permanent rooms will be built for six night shelters in C P

Delhi NCR News: कनाट प्लेस में छह रैन बसेरों के लिए स्थायी कमरे बनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
- टेंट हटाए जाएंगे, टाइलें लगेंगी, सफाई व्यवस्था सुधरेगी
विज्ञापन


नई दिल्ली। कनाट प्लेस में बांग्ला साहिब गुरुद्वारे के पास बने 6 रैन बसेरों को दिल्ली सरकार सुसज्जित करने जा रही है। यहां टेंट की जगह स्थायी ढांचे वाले रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इनकी फर्श पर टाइलें लगाई जाएंगी। साफ सफाई के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। टॉयलेट ब्लॉक्स और स्नान घरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) इस काम के लिए करीब 31.44 लाख रुपये खर्च करेगा। बोर्ड ने 120 दिन में इस काम को पूरा करने की योजना तैयार की है। बांग्ला साहिब गुरुद्वारे के पास छह रैन बसेरों (कोड 84, 85, 104, 117, 233 और 234) को बेहतर बनाने के निविदा जारी की गई है। डूसिब अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली इलाके में ये जगह बेघर लोगों के लिए बेहतर ठिकाना है। इसमें साल भर लोग ठहरते हैं। सर्दियों में यहां भीड़ रहती है। ये जगह कनाट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, गोल मार्केट पास में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed