फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Permanent DL will process the application online from June.

जून से परमानेंट डीएल की आवेदन प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

Mon, 29 Feb 2016 10:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 29 Feb 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
Permanent DL will process the application online from June.
परिवहन विभाग ने लर्निंग के बाद अब परमानेंट लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली है। लखनऊ में इसका ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अफसरों के अनुसार लर्निंग की ऑनलाइन प्रक्रिया पटरी पर आने के बाद परमानेंट लाइसेंस में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। अधिकारियों ने कंप्यूटर लगवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया सात मार्च से ऑनलाइन हो रही है। इसके बाद परमानेंट लाइसेंस के आवेदन और फीस को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। मई तक परीक्षण कर सॉफ्टवेयर और सिस्टम में जरूरी सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एआरटीओ केपी गुप्ता ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए कंप्यूटर और अन्य सामान की मांग लखनऊ से की गई है। इस प्रक्रिया को सात मार्च से शुरू किया जाएगा।

इसके साथ ही परमानेंट डीएल की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। जून में परमानेंट लाइसेंस को भी ऑनलाइन कर देंगे। इससे लोगों को डीएल बनवाने में सुविधा मिलेगी और दलालों का दखल कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed