फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People walking in the streets of the legend of the infamous brothel seek out.

बदनाम गलियों में लोगों से लगाती थी कोठे से निकालने की गुहार

Fri, 28 Aug 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
People walking in the streets of the legend of the infamous brothel seek out.

आंध्र प्रदेश की रहने वाली एक महिला को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक ने उसे दिल्ली की बदनाम गलियों में बेच दिया। पीड़ित महिला आठ दिनों से वहां से निकलने की जद्दोजहद में लगी थी।

विज्ञापन


किसी तरह से इस बात की भनक दिल्ली पुलिस को लगी और बृहस्पतिवार रात कमला मार्केट थाने की पुलिस ने कोठा संख्या 42 पर छापा मारकर महिला को सकुशल मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कोठा मालकिन को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के बताया कि कोठे से छुड़ाई गई 26 वर्षीय महिला आंध्र प्रदेश की रहने वाली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने उसे छोड़ रखा है। वह अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रहती थी। महिला के मुताबिक ,घर चलाने के लिए उसे एक नौकरी की जरूरत थी।

पुलिस को ऐसे मिली महिला की जानकारी

People walking in the streets of the legend of the infamous brothel seek out.

कुछ दिन पहले आंध्रा में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने उसे दिल्ली में रेलवे में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।  महिला अपने एक बच्चे के साथ गत 19 अगस्त को दिल्ली आ गई।

उक्त युवक ने उसे दिल्ली में इधर-उधर घुमाने के बाद जीबी रोड स्थित कोठा नंबर 42 पर बेच दिया। वहां उसके साथ लगातार बलात्कार होता रहा।

महिला सड़क पर चल रहे लोगों से उसे कोठा से निकालने की गुहार लगाती रही। इस बात की जानकारी कमला मार्केट थाना पुलिस को हुई।

पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी यशवीर सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात कोठा संख्या 42 पर छापा मारकर महिला को सकुशल छुड़ा लिया। साथ ही कोठा मालकिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed