फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People visiting Bharat Darshan Park will be able to taste the cuisine

Delhi: भारत दर्शन पार्क में फूड कोर्ट में चख सकेंगे व्यंजनों का स्वाद, स्ट्रीट फूड का उठा सकेंगे लुत्फ

Sun, 01 Jan 2023 04:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jan 2023 04:34 PM IST
सार

भारत दर्शन पार्क के फेज-2 के तहत 14 राज्यों के 17 स्मारकों व स्थलों के निर्माण, सिविल वर्क, इलेक्ट्रिकल वर्क, हॉर्टिकल्चर वर्क और भारत दर्शन पार्क के रखरखाव का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। दूसरे चरण के निर्माण में लगभग 300 टन स्क्रैप का उपयोग किया जाएगा। सभी कलाकृतियों को रोशनी से सजाया जाएगा।

विज्ञापन
People visiting Bharat Darshan Park will be able to taste the cuisine
फूड कोर्ट में चख सकेंगे व्यंजनों का स्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत दर्शन पार्क में घूमने आ रहे दर्शन फूड कोर्ट में विशेष व्यंजनों और स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकेंगे। शनिवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भारत दर्शन पार्क के फेज-2 का शिलान्यास किया। साथ ही यहां नवनिर्मित फूड कोर्ट का भी उद्घाटन किया। यह पार्क 8.49 एकड़ भूमि पर बनाया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर एलजी ने कहा कि यह पार्क ‘’वेस्ट-टू-वेल्थ’’ की अद्भुत अवधारणा है। यहां ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां को कबाड़, स्क्रैप व  अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित किया गया है और दूसरे चरण में दिल्ली निगम 14 राज्यों से 17 स्मारकों की नई प्रतिकृतियों के निर्माण के द्वारा इस अवधारणा को आगे बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ‘विविधता में एकता’ इस पार्क की थीम है, जहां  ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्मारकों की अनुकृतियों द्वारा भारत की विविध संस्कृति व समृद्ध विरासत को दर्शाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 5.07 लाख लोग इस पार्क को देखने आ चुके हैं और निगम को 5.86 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले इस तरह की परियोजनाएं देश की राजधानी को और अधिक सुंदर व हरित बनाएंगी।

वर्क ऑर्डर जारी

भारत दर्शन पार्क के फेज-2 के तहत 14 राज्यों के 17 स्मारकों व स्थलों के निर्माण, सिविल वर्क, इलेक्ट्रिकल वर्क, हॉर्टिकल्चर वर्क और भारत दर्शन पार्क के रखरखाव का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। दूसरे चरण के निर्माण में लगभग 300 टन स्क्रैप का उपयोग किया जाएगा। सभी  कलाकृतियों को रोशनी से सजाया जाएगा।

लगाया गया सीवरेज प्लांट
पार्क की सिंचाई के लिए एक लाख लीटर क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए सजावटी पेड़ और तरह-तरह की झाड़ियां लगाई जाएंगी।

दूसरे चरण में बनेंगी यह प्रतिकृतियां 
दूसरे चरण में लिंगा लेपाक्क्षी मंदिर लेपाक्क्षी (आंध्र प्रदेश), जलियांवाला बाग (पंजाब), रंग घर (असम), सिरपुर मंदिर सिरपुर (छत्तीसगढ़), बेसिलिका ऑफ बोम (गोवा), कृष्ण अर्जुन रथ (हरियाणा), मसरूर-मन्दिर-रॉक कट मसरूर (हिमाचल प्रदेश), मार्तण्ड मंदिर, श्रीनगर (जम्मू कश्मीर), देवघर मंदिर, देवघर (झारखंड), पद्मानाभस्वामी मंदिर (केरल) , द थिकसे मोनेस्ट्री (लाद्दाख), कंगला  फोर्ट (मणिपुर), ट्री ब्रिज (मेघालय), मिज़ो डांस (मिजोरम), नागा हाउस (नागालैंड), रूममेट मोनेस्ट्री (सिक्किम), उनाकोटी केव्स उनाकोटी (त्रिपुरा) को निर्मित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed