फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People troubled by power cuts in Delhi

पार्कों में जिंदगी बिता रहे हैं दिल्लीवाले

Mon, 09 Jun 2014 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jun 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
People troubled by power cuts in Delhi

राजधानी में दस दिनों से चल रहा बिजली संकट खत्म होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। ज्यादातर इलाकों में दो से छह घंटे की कटौती हो रही है। कहीं लोड शेडिंग तो कहीं बिजली इक्युपमेंट जलने से लोगों को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बार-बार इक्युपमेंट ट्रिप होने की वजह से वोल्टेज में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसकी वजह से घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने लगे हैं। उत्तरी दिल्ली के इंद्रा विहार में शनिवार रात करीब 12 बजे बिजली के खंभे पर अचानक चिंगारी निकलने लगी।
विज्ञापन


जब तक लोग इसकी सूचना बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड को देते तब तक खंभे पर लगे बिजली के इक्युपमेंट जलने लगे। इस दौरान आतिशबाजी की तरह आवाज होने लगी। आसपास के लोग घर से निकलकर सड़क और नजदीक के पार्क में चले गए। खंभे पर करीब आधे घंटे तक आग लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बंद होने के बाद टीपीडीडीएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि गत शुक्रवार को आई आंधी-तूफान में खराब हुई ट्रांसमिशन लाइन और टावर गिरने की वजह से डिस्कॉम्स के नेटवर्किंग सिस्टम पर असर पड़ा है।

लाइन में आई गड़बड़ी से डिस्कॉम्स की 11केवी लाइन प्रभावित हुई है। इसकी वजह से कई बार गली-मोहल्लों में ट्रांसफार्मर से सप्लाई होने वाली बिजली पर भी असर पड़ा है। यही नहीं बिजली की मांग बढ़ने और अत्यधिक गर्मी की वजह से इक्युपमेंट गर्म हो रहे हैं। इसकी वजह से कभी ट्रिपिंग तो कभी तार में आग लग रही है।

इन इलाकों में अभी रहेगी किल्लत
बिजली कंपनियों का कहना है कि ट्रांसमिशन लाइनों में आई खराबी की वजह से पश्चिमी, बाहरी, पूर्वी और मध्य दिल्ली के इलाकों में बिजली किल्लत ज्यादा रहेगी। उत्तम नगर, द्वारका, गाजीपुर, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, दरियागंज व पुरानी दिल्ली के कई अन्य इलाकों में लोगों को परेशानी होगी। 7 से 11 जून तक दरियागंज इलाके में पांच घंटे की लोड शेडिंग होगी।

हरदेव नगर, झड़ोदा डेयरी, बंगाली कॉलोनी, संत नगर, संगम विहार, हनुमान कुंज, उपकार कॉलोनी में चार-चार घंटे की लोड शेडिंग होगी। मंडोल-गोपालपुर, बामनौली-पप्पनकला और बवाना-रोहिणी स्थित 220 केवी पावर ग्रिड को अस्थाई रूप से शुरू किया गया है।


इसकी वजह से इन ग्रिड पर तय सीमा से कम लोड दिया जा रहा है। ज्यादा लोड देने से ट्रिपिंग बढ़ने की संभावना है। तूफान में करीब दस टावर गिर गए थे। ऐसे में स्थाई टावर लगने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed