फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People started running around looking at the two thousand notes lying on the road in delhi

सड़क पर पड़े दो-दो हजार के नोटों को देख इधर-उधर भागने लगे लोग, पुलिस ने ईंट से ढके

Fri, 10 Apr 2020 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Apr 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
People started running around looking at the two thousand notes lying on the road in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

बुध विहार इलाके में बृहस्पतिवार बीच बाजार सड़क पर पड़े दो-दो हजार रुपये के नोटों को देखकर लोग दूर भागने लगे। दरअसल किसी ने नोट देखकर यह अफवाह फैला दी कि कोरोना फैलाने की साजिश के तहत किसी ने थूक लगाकर नोटों को सड़क पर गिराया है। जो भी नोट उठाएगा उसे कोरोना हो जाएगा। इसका वीडियो भी वायरल कर दिया गया। 

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी नोटों को उठाया नहीं बल्कि ईंट से ढक दिया। कुछ देर बाद नोटों का मालिक वहां पहुंचा तो छानबीन के बाद सभी नोट उसके हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सभी नोट श्याम विहार कालोनी, बुध विहार निवासी मृत्युंजय शर्मा के थे। मृत्युंजय शर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर को एसबीआई के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले थे। 


जल्दबाजी के चक्कर में उसके दो-दो हजार के कई नोट सड़क पर गिर गए। मृत्युंजय तो वहां से चला गया, लेकिन किसी ने नोटों में कोरोना होने की अफवाह फैला दी। फिर क्या मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग नोटों को देखकर इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed