फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people proest against demolition

तोड़फोड़ के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Wed, 16 Jul 2014 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 16 Jul 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
people proest against demolition

फरीदाबाद नगर योजनाकार (डीटीपी) द्वारा तोड़फोड़ का नोटिस दिए जाने के विरोध में बुधवार को दुर्गा बिल्डर एरिया में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने लघु सचिवालय व हुडा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद लोगों ने उपायुक्त की अनुपस्थिति में सीटीएम (नगराधीश) को ज्ञापन सौंपकर तोड़फोड़ का नोटिस वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने हुडा कार्यालय में सहायक नगर योजनाकार विनिता शर्मा को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन करने वाले लोगों में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बेटे देवेन्द्र चौधरी, सुखराज अवाना,रवि भड़ाना व पप्पी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीपी ने शनिवार को पंचशील कॉलोनी, दीपावली इंक्लेव व शिव इंक्लेव में रहने वाले करीबन 1500 लोगों को नोटिस दिया था कि वह सरकारी जमीन पर बसे हुए हैं। उनके यहां तोड़फोड़ की जाएगी। नोटिस में सात दिन के भीतर मकान खाली करने का आदेश दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद लोग भड़क गए।

लोगों का कहना था कि उन्होंने लाखों रुपए देकर कॉलोनी में जमीन खरीदी है। ऐसे में हुडा उनके मकानों को तोड़फोड़ नहीं कर सकता। जबकि हुडा के अनुसार जिनको नोटिस दिया गया है कि वह दुर्गा बिल्डर के अवैध प्लाटों पर बसे हैं। जिसको तोड़ने के लिए कोर्ट की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं।


देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि तोड़फोड़ करने से लोग बेघर हो जाएंगे। सरकार को इनके लिए कोई विकल्प खोजना चाहिए। ताकि यह लोग बेघर न हो। उन्होंने कहा कि अगर लोगों के साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। एटीपी ने कहा कि वह इस संदर्भ में हुडा प्रशासक व डीटीपी को अवगत करांएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed