{"_id":"bff46be11383d1c3725fb3309067fe18","slug":"people-opposses-multi-level-parking-in-place-of-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पार्क की जगह न बनाएं मल्टीलेवल पार्किंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पार्क की जगह न बनाएं मल्टीलेवल पार्किंग'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 Jun 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में कमला नेहरु पार्क सुधार समिति ने कलमा नेहरू पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की नगर निगम की योजना का विरोध किया गया है।
विज्ञापन
इसको लेकर समिति की एक बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि यदि पूरे पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई तो पुराने शहर में करीब डेढ़ सौ साल पुरानी हरियाली समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में समिति के सदस्यों ने निगम के आयुक्त से अपनी योजना पर फिर से विचार करने का आग्रह किया।
समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ मंगला का कहना है कि पार्क के एक हिस्से में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने पर लोगों को कोई आपत्ति नहीं, पर यदि पार्क को समाप्त कर वहां इसकी व्यवस्था की जाएगी तो यह ठीक नहीं।
विज्ञापन
पुराने शहर में यह इकलौता पार्क हैं जहां लोग कुछ क्षण बिताते हैं। समिति के महासचिव प्रेम बंसल ने आयुक्त से अपनी योजना पर फिर से विचार करने का आग्रह किया।