फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People offer morning Namaz at the Jama Masjid on the occasion of Eid Al Adha

ईद-उल-अजहा : जामा मस्जिद में अदा की गई सुबह की नमाज, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Sat, 07 Jun 2025 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 06:19 AM IST
सार

बकरीद के मौके पर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं ताकि त्योहार में किसी तरह का खलल न पड़े।

विज्ञापन
People offer morning Namaz at the Jama Masjid on the occasion of Eid Al Adha
video grab - फोटो : ANI

विस्तार

ईद-उल-अजहा के अवसर पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने सुबह की नमाज अदा की। लोग सवेरे नमाज के लिए आना शुरू हो गये थे। सुबह 6 बजे के आसपास नमाज अदा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरीद की पूर्वसंध्या पर जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना सैयद शाबान बुखारी ने कहा कि यह कुर्बानी का दिन नहीं बल्कि तस्लीम और फरमाबरदारी का दिन है। कुर्बानी सिर्फ बंद और तयशुदा जगहों पर करें। खुली सड़कों या गलियों में कुर्बानी करने से परहेज करें। अपने हमसायों के जज्बात का लिहाज करें। जिबा की मनाजिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर न डालें। यह दीन और इंसानियत दोनों के खिलाफ है। यह इबादत है, इसे नफरत का सबब न बनाएं।


जामा मस्जिद के आस-पास की गलियों में सेवईं, शीरखुर्मा, मेवे और अन्य मिठाइयों की दुकानें खरीदारों से गुलजार हैं। स्थानीय दुकानदार नदीम, जो पिछले 35 साल से शीरखुर्मा और मेवों की दुकान चला रहे हैं, बताते हैं कि ईद-उल-अजहा का त्योहार हमारे लिए सिर्फ एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि मोहब्बत और मेलजोल का भी पैगाम है। इस बार भीड़ पहले से ज्यादा है।

बकरीद के मौके पर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं ताकि त्योहार में किसी तरह का खलल न पड़े। कल से जगह-जगह पर चेकिंग की जा रही है जो पूरी बीती रात जारी रही। आज भी सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों और बड़े बाजारों में अतिरिक्त रूप से सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है।





कुर्बानी सिर्फ बंद और तयशुदा जगहों पर करें। खुली सड़कों या गलियों में कुर्बानी करने से परहेज करें। अपने हमसायों के जज्बात का लिहाज करें। 
-इमाम मौलाना सैयद शाबान बुखारी, नायब शाही, जामा मस्जिद, दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed