फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of Shiva Vihar are helping the victims of delhi violence

दिल्ली हिंसाः जख्मों को भूल पीड़ितों की मदद में जुटे शिव विहार के लोग

Sat, 29 Feb 2020 06:52 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 29 Feb 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
People of Shiva Vihar are helping the victims of delhi violence
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

उत्तर- पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा ने जहां दोनों कौम के लोगों को गहरे जख्म दिए तो उन्हें भरने वाले भी कम नहीं। जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाया गया, उनके लिए मंगलवार से ही खाने-पीने और चाय का इंतजाम किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है या किसी घर में हिंसा के शिकार हुए व्यक्ति की मौत हुई है तो उन परिवारों के साथ भी शिव विहार के बाबू नगर के लोग साथ हैं। इस मोहल्ले में रहने वाले लोग इकट्ठा होकर न केवल दिन-रात उनके सहयोग के लिए खड़े हैं बल्कि पहरेदारी में पुरुषों के साथ महिलाएं भी डटी हुई हैं।
विज्ञापन


संजय चौहान, सुनील, विशाल और मुकेश सहित आसपास के कई लोग इकट्ठा होकर न केवल खानपान और चाय का इंतजाम कर रहे हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर इलाज या किसी और तरह की मदद के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्षेत्र में में रहने वाले एक ब्लॉक में राहुल सोलंकी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना पर स्थानीय लोगों ने दुख जताते हुए कहा कि एक बिल्डिंग की छत से उनके घरों पर पत्थरबाजी के साथ साथ रुक- रुककर गोलियां चलाई गईं। राहुल की उस वक्त मौत हुई जब वह दूध लेने के लिए डेयरी जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed