{"_id":"5c9eaa2cbdec2214046eff1a","slug":"people-of-delhi-are-suffering-from-fatty-liver-disease","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वालों को लगा फैटी लिवर का रोग, 30 से 40 उम्र के लोगों में बढ़ रही बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वालों को लगा फैटी लिवर का रोग, 30 से 40 उम्र के लोगों में बढ़ रही बीमारी
Sat, 30 Mar 2019 04:58 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Mar 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली वालों को फैटी लिवर का रोग लगा हुआ है। पिछले कुछ समय से देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दिल्ली के लोगों में तेजी से फैटी लिवर की शिकायत बढ़ रही है। इसके पीछे बड़ी वजह शराब का सेवन है।
अनुमान है कि करीब 40 फीसदी आबादी इससे ग्रस्त है। जबकि इसके पीछे 80 फीसदी वजह शराब का सेवन है। डॉक्टरों के अनुसार 30 एमएल से ज्यादा हर दिन शराब पीने वालों में फैटी लिवर की शिकायत होना आम है।
एम्स के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शालीमार बताते हैं कि एम्स में आने वाले लिवर के केस में अधिकतर मामले फैटी लिवर के ही होते हैं। फैटी लिवर के तीन कारण शराब, जंक फूड और व्यायाम न करना है। जंक फूड खाते तो शौक से हैं, लेकिन व्यायाम नहीं करते।
विज्ञापन
ऐसे में पेट के साथ-साथ लिवर पर फैट चढ़ने लगती है। डॉ शालीमार का कहना है कि यह समस्या सबसे ज्यादा 30 से 40 की उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। उनका ये भी कहना है कि गांव के लोग भी अब फैटी लिवर से अछूते नहीं हैं क्योंकि गांव में भी अब जंक फूड और अल्कोहल की पहुंच आसान हो गई है।

सर्जरी के लिए भी 70 प्रतिशत फैटी लिवर
एम्स के सर्जरी विभाग के डॉ. संदीप अग्रवाल का कहना है कि उनके पास बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए जितने रोगी आते हैं, उनमें से 70 फीसदी का लिवर फैटी होता है। इस सर्जरी को करने के लिए पहले गेस्ट्रो विभाग के सहयोग से फैटी लिवर की समस्या को दूर किया जाता है और उसके बाद सर्जरी की जाती है।