फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People in chhawla camp happy on getting negative report of corona

छावला कैंप: निगेटिव रिपोर्ट मिलते ही झूम उठे लोग, दिया सरकार और सेना को धन्यवाद

Sat, 14 Mar 2020 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Mar 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
People in chhawla camp happy on getting negative report of corona
कोरोना का डर... - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 10 बजे का वक्त। छावला स्थित आईटीबीपी कैंप में जश्न का माहौल। मुंह पर मास्क और हाथों में ग्लव्स पहनकर लोग एक-दूसरे के साथ नाच रहे थे। कोई जवानों को सलामी दे रहा था तो कोई सरकार की सराहना करते थक नहीं रहा था। हर कोई बस यही कह रहा था ‘थैंक यू इंडियन गवर्नमेंट, थैंक यू इंडियन आर्मी’। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब कैंप में इन लोगों को बताया गया कि कोरोना की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव मिली है तो इन लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई अपनी घर वापसी की तैयारियों में जुट गया। 16वें दिन इन सभी लोगों ने सर्टिफिकेट लेने के बाद अपने-अपने घर के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन


बांग्लादेश निवासी सिमरन बार-बार भारत सरकार और जवानों की तारीफ करते थक नहीं रही थीं। वे कह रही थीं कि कैंप में उन्हें घर जैसा ही लगा। यहां लोगों के साथ उन्होंने कैरम खेला, हरियाणवी गानों पर खूब डांस किया। वहीं चीन निवासी मियानी कहती हैं कि वे भारत सरकार की जितनी भी सराहना करें, उतनी कम है। उन्होंने कैंप में आने के बाद भारतीय चाय का स्वाद चखा। तरह-तरह की सब्जियां खाईं और उन्हें सबसे ज्यादा दाल का स्वाद पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल चीन के वुहान से 112 लोगों को भारत लाने के बाद इन्हें निगरानी के लिए छावला कैंप में रखा गया था। यहां इनकी पहले दिन जांच हुई थी। इसके बाद दूसरी जांच के लिए बीते 11 मार्च को सैंपल लिए गए थे। सुबह से लेकर रात तक इन्हें आइसोलेशन में रहना पड़ता था। बृहस्पतिवार देर रात जब इन सभी लोगों की निगेटिव रिपोर्ट छावला तक पहुंची, तो शुक्रवार सुबह सभी को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद जश्न का माहौल बन गया।

इन 112 में से 36 विदेशी नागरिक हैं जो बांग्लादेश, चीन और म्यांमार के हैं। इससे पहले भी वुहान से 406 लोगों को यहां रखा गया था। रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सभी को पिछले महीने चीन के वुहान से लाया गया था।

स्क्रीनिंग के लिए आरएमएल पहुंचीं विदेशी महिलाएं रहीं परेशान

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में दो विदेशी महिलाओं को कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग के लिए दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए लगी लाइन में खड़ीं दोनों महिलाओं ने इसे लेकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई। ऑस्ट्रेलिया निवासी दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिन से परेशानी है।

हल्का बुखार होने के कारण वे कोरोना की जांच के लिए यहां पहुंचीं। करीब दो घंटे से लाइन में लगने के बाद भी उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाई। काफी परेशानियों के बाद उनकी स्क्रीनिंग की गई। उधर, लाइन में लगे कोरोना के संदिग्धों के साथ-साथ अन्य लोग भी जांच करा रहे थे। इनमें कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed