फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People got a new Chaupal in the Gur Mandi of Rajpura village

Delhi NCR News: राजपुरा गांव की गुड़मंडी में लोगों को मिली नई चौपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
मदन दास देवी भवन का हुआ उद्घाटन, महिलाओं को दिए गए छोटे लोन से छोटे कारोबार करने में मिलेगी मदद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजपुरा गांव की गुड़मंडी में लोगों को नई चौपाल मिल गई है। उपासना कुंज में चौपाल की नई इमारत मदन दास देवी भवन का रविवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस मौके पर चौपाल की ओर से 159वां माइक्रो लोन वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छोटे कारोबार करने वाली महिलाओं को लोन दिए गए।


विधानसभा अध्यक्ष ने चौपाल की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। माइक्रो लोन केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन जीने, बच्चों की पढ़ाई जारी रखने और शोषणकारी उधारी से बाहर निकलने का अवसर देगा। उन्हें छोटे ऋण के लिए साहूकारों पर निर्भर होना पड़ता है, जो अक्सर बहुत अधिक ब्याज वसूलते हैं। इससे उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में ही खत्म हो जाता है और वे आर्थिक दबाव में फंस जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed