{"_id":"5d0554ea8ebc3e57f53996e0","slug":"people-from-delhi-ncr-get-relief-from-heat-for-next-three-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत मिलने के आसार, आज से बदलेगा मौसम, आंधी और हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत मिलने के आसार, आज से बदलेगा मौसम, आंधी और हल्की बारिश की संभावना
Sun, 16 Jun 2019 06:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पानी के फुव्वारों का लुफ्त उठाती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन-चार दिन लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने रविवार से मौसम परिवर्तन की उम्मीद जताई है। इस दौरान न केवल आंधी चलेगी बल्कि, हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। हालांकि, अभी दिल्ली वालों को मानसून की बारिश के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 व न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पालम केंद्र पर एक बार फिर पारे ने उछाल मारी। यहां तापमान 45.5 डिग्री और लोधी रोड पर 43.9, रिज में 45.2 और आयानगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में 10 जून को सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को धूल भरी तेज आंधी चलने से तापमान में गिरावट हुई थी। शुक्रवार व शनिवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। 20 जून तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कहा जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। तब तक गमी, धूप से लोगों को ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन