फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People faces problems due to delhi haryana border being sealed

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील होने से बढ़ी परेशानी, दिनभर लगा रहा जाम

Mon, 27 Apr 2020 10:42 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 27 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
People faces problems due to delhi haryana border being sealed
जाम(फाइल फोटो) - फोटो : social media

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के बाद सोमवार को हरियाणा सरकार ने भी दिल्ली से लगने वाली सभी सीमाएं सील कर दीं। इस दौरान हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दिल्ली बॉडरों पर दिनभर जबरदस्त जाम लगा रहा। मेरठ एक्सप्रेसवे पर यूपी गेट और हरियाणा के बहादुरगढ़ बॉर्डर पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। 

विज्ञापन


सख्त चेकिंग के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यूपी के बॉर्डर पहले से ही सील हैं और सख्त चेकिंग की जा रही है। अब हरियाणा के बॉर्डरों को भी सील कर दिया गया है। चेकिंग के बाद ही कुछ वाहनों को हरियाणा में प्रवेश दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


बहादुरगढ़ बॉर्डर पर तो वाहनों को न के बराबर प्रवेश दिया गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सोमवार को यूपी गेट पर भी सख्त चेकिंग की गई। इससे दिल्ली में एक से डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को बॉर्डर पार करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम समेत अन्य शहरों से दिल्ली से लगने वाली सीमाएं सील किए जाने से रोजाना दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय अगर कोई दिल्ली तक पहुंच भी गया तो शाम को लौटने से पहले ही बॉर्डर सील कर दिए जाने से मुश्किल हुई।

हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों का दिल्ली से लगातार आवागमन होने की वजह से इसे नियंत्रित करना मुश्किल होगा, इसलिए सीमाएं सील की जा रही हैं।

कर्मचारियों ने कहा, कैसे करेंगे ड्यूटी
सोनीपत से रोजाना ड्यूटी करने वाले एक सरकारी कर्मचारी ने कहा कि जब दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है तो दफ्तर कैसे पहुंचें? अवकाश के दौरान पिछले एक हफ्ते से भी अधिक समय से गेहूं की कटाई कर लॉकडाउन का सदुपयोग कर रहे हैं। 


बहादुरगढ़ से रोजाना आने-जाने वाले एक और कर्मी ने बताया कि दिल्ली आने-जाने पर पाबंदी के अलावा अगर कोई दिल्ली से लौटे तो उन्हें अलग तरह से देखते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कोई संक्रमित ही आ गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed