{"_id":"f7b11ec35d13e50e28a10bbe87e8af26","slug":"people-coming-from-id-assaulted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज से लौटते लोगों पर हमला, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज से लौटते लोगों पर हमला, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 25 Sep 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चिलावली में ईद की नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। लाठी डंडों से पीटने के अलावा गोलियां भी चलाई गईं। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों में तीन की दशा गंभीर है। घायलों को नल्हड़ अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया। चिक्तिसकों ने तीन की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
घायलों में से एक नजीर ने बताया कि गांव में एक चौपाल व कुछ नालियों का निर्माण करीब छह माह पहले एक ठेकेदार द्वारा कराया गया था। उसने भी इस निर्माण कार्य में मजदूर लगाकर निर्माण कार्य किया था।
विज्ञापन
जिन लोगों ने मजदूरी की थी उनकी रुकी मजदूरी बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने निवर्तमान सरपंच के पति तौफीक को दे दी। जब मजदूरी लेने के लिए वह निवर्तमान सरपंच के पति के पास पहुंचा तो उन्होंने व उनके परिजनों ने लेनदेन को लेकर उसके साथ झगड़ा कर दिया।
शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर मामला रफा दफा करा दिया। शुक्रवार को ईद की नमाज के बाद लौटते समय निवर्तमान सरपंच के गुट के लोगों ने घेरकर उस पर व उसके परिजनों पर हमला कर दिया।
नजीर ने ने बताया कि इस झगड़े में उसके भाई कमाल, रोशन व शाकिर को गंभीर चोटें लगी हैं। जबकि भतीजा जमशेद, रुसमान व चाचा शौकीन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नल्हड़ में भर्ती कराया गया था।
लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिक्तिसकों ने दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया अन्य घायलों का इलाज नल्हड़ अस्पताल में चल रहा है। जब थाना प्रभारी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि झगड़ा तो हुआ है। वह इस मामले की जांच में जुटे हैं।