फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People clash in a company office gurgaon

कंपनी के ऑफिस में घुसकर की मारपीट

Sun, 02 Nov 2014 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 02 Nov 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
People clash in a company office gurgaon

गुड़गांव में बिल्डिंग निर्माण का ठेका देने वाली नामी कंपनी के ऑफिस में घुस कुछ लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल में चली जांच सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला डीएलएफ फेज पांच स्थित ऑकस टेक्नो पोल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन का है। पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग निर्माण को लेकर कंपनी प्रबंधन ने कई साल पहले अशोक राणा समेत अन्य लोगों से डील फाइनल की थी। जिसमें निर्माण की शर्तो के आधार पर इसी साल पेमेंट भी कर दिया गया।
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि पेमेंट को लेकर अशोक राणा कंपनी प्रबंधन पर दबाव बना रहा था। तीन महीने पहले वह 15-20 आदमियों के साथ कंपनी ऑफिस कार्यालय में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों के साथ पेमेंट को लेकर बहस होने पर उन्होंने अधिकारियों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले को लेकर कंपनी के मैनेजर प्रकाश मेहता की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। जिस पर पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही थी।

ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा आरोपियों की लोकेशन के आधार पर साइबर सेल ने मामला सही पाया। बीती शाम सुशांतलोक थाना पुलिस ने आरोपी अशोक राणा समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed