{"_id":"58f631c64f1c1b1a74472396","slug":"people-broke-liquor-shops-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में ठेके से लूट ले गए शराब, तोड़ डालीं पेटियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर में ठेके से लूट ले गए शराब, तोड़ डालीं पेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेके खोले जाने का विरोध शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार जारी है, लेकिन इनमें अराजकतत्व अब अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। सोमवार को रामनगर में ठेका खोले जाने का विरोध कर रहे लोगों में घुसे अराजकतत्व शराब की बोतलें लूट कर भाग गए। कुछ ने पेटियां सड़क पर पटक कर बोतलें तोड़ डालीं। पुलिस ने कॉलोनी के लोगों के खिलाफ लूटपाट और तोड़फोड़ का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी ठेके हटा दिए गए हैं। यह ठेके अब कॉलोनी और आबादी वाले इलाकों में खोले जा रहे हैं। एक दो दिन पहले ही रामनगर में एक कंटेनर खड़ा कर उसे शराब ठेके के तौर पर खोल दिया गया। कंटेनर में शराब बेचे जाने से रामनगर कॉलोनी वालों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे कॉलोनी के पुरुष-महिलाएं सड़क पर आकर ठेके का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में शामिल हुए कुछ अराजक तत्वों ने उग्र रूप अपना लिया। इन लोगों ने ठेके में घुस कर शराब की पेटियां उठाकर सड़क पर पटक बोतलें तोड़ डालीं और कुछ शराब की बोतलें लूट ले गए।
विज्ञापन
ठेका संचालक रणधीर सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अराजकतत्व भाग निकले। विरोध करने वाले महिला-पुरुषों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। सेक्टर-11 चौकी इंचार्ज ने बताया कि ठेका संचालक रणधीर सिंह निवासी डबुआ कॉलोनी की शिकायत पर रामनगर कॉलोनी के विजय, अड़ियल, नेम सिंह भाटी, रामू, बीर, नीर सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।