{"_id":"ee8a1f947e3d320d4758c14711279c41","slug":"pension-reaped-millions-must-now-struggle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों लोगों की कटी पेंशन, अब करनी होगी जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों लोगों की कटी पेंशन, अब करनी होगी जद्दोजहद
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 27 Feb 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ी कला निवासी किशनलाल की पिछले तीन महीने से पेंशन नहीं आई। पेंशन न मिलने पर जब वे जिला समाज कल्याण विभाग के दफ्तर पहुंचे तो बताया गया कि उनकी पेंशन कट चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने पिछले 6 महीने में न तो बैंक में अपना खाता खुलवाया और न हीं आधार नंबर को खाते से लिंक कराया है। अपनी पेंशन जुड़वाने के लिए वो अब विभाग के चक्कर काट रहे हैं। ऐसा यह केवल एक मामला नहीं, बल्कि हजारों लोग इसी तरह की परेशानी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में करीब डेढ़ लाख पेंशनधारकों को अब फिर से खाते खुलवाने होंगे। समाज कल्याण विभाग ने अनट्रेस श्रेणी में रखते हुए इन लोगों की पेंशन काट दी है।
विज्ञापन
पिछले छह महीने की जद्दोजहद के बाद भी इन पेंशनधारकों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। हालांकि, पेंशन कटने पर अब पेंशनधारक विभाग के धक्के खा रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों की पेंशन काटी गई है, उनमें से अधिकांश अपने खातों को आधार कार्ड से लिंक नहीं करा पाए हैं। यही वजह है कि इनको अनट्रेस श्रेणी में डाल दिया गया है।
अब नए सिरे से बनवानी होंगी पेंशन
जिन लोगों की पेंशन कटी है। इन लोगों को अब पेंशन बनवाने के लिए नए सिरे से शुरूआत करनी होगी। नई फाइल बनाकर अपने सारे दस्तावेज लगाकर फिर से विभाग में आवेदन करना पड़ेगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीला देवी ने बताया कि जिन लोगों की पेंशन कटी है, उनको बैंक में अपने खाते खुलवाकर अपने आधार को उस बैंक में लिंक कराना होगा।
लाभार्थियों की संख्या 84435
ग्रामीण क्षेत्र में लाभार्थी 30611
शहरी क्षेत्र में लाभार्थी 53824
आधार से लिंक हुए खाते 62862
आधार लिंक का प्रतिशत 78 प्रतिशत