{"_id":"570515314f1c1b9055c81166","slug":"peace-yagya-for-40-days-in-bishahda-rudrabhishek-by-sadhvi-giri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा में 40 दिनों तक शांति यज्ञ, साध्वी सिद्धी गिरी ने किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा में 40 दिनों तक शांति यज्ञ, साध्वी सिद्धी गिरी ने किया रुद्राभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 07 Apr 2016 05:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा गांव के बाहरी छोर पर स्थित मंदिर पर बुधवार को साध्वी हर सिद्धी गिरी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। यहां 40 दिनों तक अखंड ज्योति जलाकर शांति यज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रवचन में साध्वी ने कहा कि गो सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। गोमूत्र व गोबर हिंदू समाज में पूजा और औषधियों के काम भी आता है। गंगाजल और गोमूत्र के छिड़काव से शुद्धिकरण भी होता है। गांव में 40 दिनों तक अखंड ज्योति जलने व यज्ञ कराया जा रहा है जो शांति का संदेश देगा।
विज्ञापन
सत्य के मार्ग पर ही चलने से शांति मिलती है। सत्य और निष्ठा से भक्ति भाव ही मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। आपस में स्नेह और भाईचारे से ही शांति पैदा होती है। महिलाएं भी भक्ति भाव में हमेशा से ही अग्रणी रही हैं। 15 मई को भंडारा आयोजित होगा। इस आयोजन को पूरा कराने में गांव की महिलाएं सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन