फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PCS-Pre exam paper thriving amid fears of cancellation

पेपर रद्द होने की आशंका के बीच हुई पीसीएस-प्री परीक्षा

Sun, 29 Mar 2015 08:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
PCS-Pre exam paper thriving amid fears of cancellation

पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने की आशंकाओं के बीच सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन प्रारंभिक और सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ (विशेष चयन) प्रारंभिक रविवार को संपन्न हो गई।

विज्ञापन


लखनऊ से पेपर लीक की उड़ी सूचना पूरे प्रदेश में फैल गई। लखनऊ, मेरठ, दिल्ली, आगरा, नोएडा, दिल्ली, हापुड़ और बुलंदशहर से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों में पेपर रद्द होने को लेकर दुविधा की स्थिति रही। दोपहर की पाली का पेपर अभ्यर्थियों ने इसी आशंका के बीच दिया।
विज्ञापन


गाजियाबाद में 72 परीक्षा केंद्रों पर रजिस्टर्ड 36200 अभ्यर्थियों में से करीब 22 हजार अभ्यर्थी इस बार पीसीएस-प्रारंभिक परीक्षा में बैठे। लगभग 14200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। गाजियाबाद में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे की दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर रहे परेशान, आयोग में बात कर कराई परीक्षा

जिला प्रशासन ने शांतिपूर्वक और व्यवस्थित पीसीएस परीक्षा कराने को 3 जोनल और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की। एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह पीसीएस-प्री परीक्षा के नोडल अधिकारी बनाए गए।

लखनऊ में पेपर लीक की सूचना से अधिकारियों के भी होश उड़ गए। एडीएम सिटी ने आयोग के प्रतिनिधियों से बात कर इस बाबत जानकारी हासिल की। आयोग से दूसरी पाली का पेपर कराए जाने की हरी झंडी मिलने के बाद परीक्षा संपन्न हुई।

रेलवे स्टेशन पर उमड़ा अभ्यर्थियों का रेला
पीसीएस-प्री परीक्षा में करीब 22 हजार अभ्यर्थी इस बार शामिल हुए। पेपर खत्म होने के बाद लखनऊ, आगरा, मेरठ, दिल्ली सहित विभिन्न जनपदों से आए अभ्यर्थियों का रेला रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ा।


शाम को मुरादाबाद और हावड़ा रूट पर जाने वाली ट्रेनों में मारामारी की स्थिति रही। बगैर रिजर्वेशन के पहुंचे अभ्यर्थियों को जनरल कोच में जगह नहीं मिली तो वह स्पीपर कोच में जा चढ़े। इससे स्लीपर कोचों में भी पैर रखने की जगह नहीं थी। स्टेशन पर पीएससी के साथ जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed