{"_id":"5d7135758ebc3e93d9657680","slug":"pc-chacko-says-sonia-gandhi-meets-four-former-party-presidents-of-delhi-to-choose-new-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चार पूर्व अध्यक्षों से मिलीं सोनिया गांधी, दो से तीन दिनों में होगा नए नाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चार पूर्व अध्यक्षों से मिलीं सोनिया गांधी, दो से तीन दिनों में होगा नए नाम का एलान
Thu, 05 Sep 2019 09:51 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पीसी चाको
- फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही कवायद के बीच गुरुवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनकी राय ली।
विज्ञापन
AICC In-charge of Delhi Congress PC Chacko: Four former party presidents of Delhi met Sonia Gandhi today. She has said that we will announce the new President for Delhi within 2-3 days. pic.twitter.com/DmwWOGLULE
— ANI (@ANI) September 5, 2019विज्ञापन
बैठक खत्म होने के बाद एआईसीसी दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि राज्य के चार पूर्व अध्यक्षों ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सोनिया गांधी ने कहा कि दो से तीन दिनों में दिल्ली के लिए नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पिछले महीने निधन हो गया था जिसके बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद रिक्त है।
नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए शीला के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा और वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष का चयन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की मौजूदगी में कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है।