फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PC Chacko,Congress on party leaders wrote to Rahul Gandhi over alliance with AAP

दिल्ली में आप से गठबंधन पर कांग्रेस में बढ़ी रार, शीला के बाद चाको ने लिखा राहुल को खत

Tue, 19 Mar 2019 10:07 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
PC Chacko,Congress on party leaders wrote to Rahul Gandhi over alliance with AAP

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित और तीन कार्यकारी अध्यक्षों द्वारा राहुल गांधी को गठबंधन के खिलाफ खत लिखे जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने 'आप' के साथ गठबंधन को लेकर राहुल गांधी को खत लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि, "जहां तक मुझे पता है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेता हैं जो सोचते हैं कि भाजपा को हराना पार्टी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसके लिए हमें आप के साथ गठबंधन करना चाहिए, ज्यादातर नेताओं की यही सोच है।"

विज्ञापन


पीसी चाको ने कहा, 'हमारे अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ दिनों में निर्णय लेंगे, कार्यसमिति द्वारा तय की गई हमारी पार्टी की नीति उन दलों के साथ गठबंधन के लिए है, जो भाजपा के विरोध में हैं। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के नेता भी कांग्रेस के इस नीतिगत फैसले का पालन करेंगे।" 
विज्ञापन

 

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सीटों पर अपने सातों उम्मीदवार उतार दिए हैं और चुनाव अभियान शुरू कर दिया। वहीं खबर आई है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित और तीन कार्यकारी अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गठबंधन के खिलाफ पत्र लिखा है। 

पिछले सप्ताह लिखे गए पत्र में दीक्षित और कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, दवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया ने गठबंधन पर कार्यकर्ताओं का मूड जानने के लिए फोन सर्वेक्षण पर विरोध जताया है।दिल्ली कांग्रेस के एक नेता ने बताया, ‘दीक्षित और कार्यकारी अध्यक्षों ने कांग्रेस प्रमुख से गुजारिश की है कि वह 'आप' से गठबंधन नहीं करें क्योंकि यह आगे चलकर पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा।'



साथ ही नेता ने कहा कि उन्होंने पार्टी की शक्ति एप के जरिए किए गए फोन सर्वेक्षण पर भी ऐतराज जताया है। यह सर्वेक्षण दिल्ली कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पीसी चाको ने कराया है। सर्वेक्षण में दिल्ली कांग्रेस के करीब 52,000 कार्यकर्ताओं की राय मांगी गई थी कि क्या पार्टी को आप से गठबंधन करना चाहिए या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed