{"_id":"58a53c214f1c1bd357d842af","slug":"patiala-house-court-to-pronounce-judgement-in-2005-delhi-serial-blasts-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आ सकता है 2005 दिल्ली ब्लास्ट का फैसला, जिसमें हुई थी 60 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आ सकता है 2005 दिल्ली ब्लास्ट का फैसला, जिसमें हुई थी 60 मौतें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
आज आ सकता है 2005 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट केस में फैसला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2005 दिल्ली सीरियल ब्लास्ट मामले में अदालत बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुना सकती है। राजधानी में दीवाली से दो दिन पहले सरोजनी नगर, पहाड़गंज व डीटीसी बस में हुए धमाकों में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 200 से अधिक जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह लश्कर के तीन कथित आतंकियों के मुकदमे का फैसला बृहस्पतिवार को सुना सकते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में मोहम्मद तारिक अहमद डार समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
इनमें से तीन ने 2010 में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था। अन्य तीन आरोपियों ने आरोपों को खारिज करते हुए मुकदमा लड़ने का फैसला किया था। पेश मामले की सुनवाई करीब 12 साल से चल रही है।
विज्ञापन