फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passport applicants will be able to choose your convenience Apwaintment.

अपनी सुविधानुसार एप्वाइंटमेंट चुन सकेंगे पासपोर्ट आवेदक

Sat, 06 Sep 2014 01:05 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 06 Sep 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
Passport applicants will be able to choose your convenience Apwaintment.

पासपोर्ट आवेदकों को विभाग ने बड़ी राहत दी है। एप्वाइंटमेंट के लिए आवेदकों को परेशान से बचाने के लिए विभाग ने अब दिनों की बाध्यता समाप्त कर दी है।

विज्ञापन


रेलवे टिकट की तर्ज पर पासपोर्ट आवेदक अब अपनी एप्वाइंटमेंट के लिए दिन का चयन खुद कर सकता है। नई व्यवस्था के तहत फिलहाल 31 दिसंबर 2014 तक एप्वाइंटमेंट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आवेदक अपनी सुविधानुसार अपना एप्वाइंटमेंट शेड्यूल चुन सकता है।
विज्ञापन


गाजियाबाद पासपोर्ट आफिस से पश्चिमी यूपी के 13 जिले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और मथुरा के आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदक व्यवस्था होने के बाद आवेदकों के समक्ष सबसे बड़ी दिक्कत एप्वाइंटमेंट की आती थी। इसके लिए मारामारी ही मची रहती थी। इसी के चलते अब नई व्यवस्था की गई है।

इससे पूर्व फीस जमा करने के बाद पासपोर्ट साइट पर एप्वाइंटमेंट के लिए दिन निश्चित होता था। सिर्फ समय आवेदक को खुद चुनना पड़ता था।

खास बात यह थी कि शाम को एप्वाइंटमेंट के लिए लाइन खोली जाती थी, जोकि मिनटों में ही फुल हो जाती थी। इसी समस्या को देखते हुए अब पासपोर्ट विभाग ने नई वयवस्था शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed