{"_id":"5e4d7eef8ebc3ef2ce77ac5f","slug":"passengers-opened-the-gate-of-plane-to-delhi-jeddah-fligh-staff-landed-both-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जेद्दाह फ्लाइट में यात्री ने खोला विमान का दरवाजा, स्टाफ ने पांच को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-जेद्दाह फ्लाइट में यात्री ने खोला विमान का दरवाजा, स्टाफ ने पांच को उतारा
Thu, 20 Feb 2020 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो एयरलाइंस के दिल्ली से जेद्दाह जा रहा विमान उस समय बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया, जब एक पुरुष यात्री ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग-बे से निकलकर उड़ान भरने के लिए रनवे की तरफ जा रहे विमान का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश की।
विज्ञापन
कप्तान ने विमान वापस मोड़कर आरोपी यात्री, उसके एक पुरुष साथी और तीन महिला यात्रियों समेत कुल पांच लोगों को नीचे उतारने के बाद विमान ने करीब 3 घंटे देरी से जेद्दाह के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर शाम को हुई थी। अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर से आई कनेक्टिंग फ्लाइट से आए 110 यात्रियों का एक समूह इंडिगो के ए321 नियो विमान से जेद्दाह जा रहा था।
विज्ञापन
श्रीनगर से आई फ्लाइट से उतरकर जेद्दाह जा रहे विमान में बैठने के दौरान इस समूह के दो यात्रियों को बोर्डिंग पास खो जाने के कारण बोर्डिंग गेट पर ही रोक दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि जब विमान ने उड़ान भरने के लिए रनवे की तरफ चलना शुरू किया तो समूह के लीडर ने बाहर रोक दिए गए उनके दोनों साथियों को भी विमान में सवार कराने की मांग उठाई। विमान के केबिन क्रू ने उसे रोकते हुए अपनी जगह बैठने के लिए समझाने की कोशिश की।
लेकिन उस यात्री और उसके एक अन्य साथी ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों विमान के दरवाजे की तरफ झपटे और उसे जबरन खोलने का प्रयास करने लगे। इस पर कप्तान को मजबूरन उड़ान भरना रद्द करना पड़ा और विमान को वापस पार्किंग-बे में लाया गया।
यहां सुरक्षाकर्मियों की मदद से नीचे उतारा गया। अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के नीचे उतरते ही तोड़फोड निरोधक ड्रिल के प्रावधानों को लागू किया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
पांचों यात्रियों की पहचान गो गोपनीय रखा गया है। हालांकि अधिकारी ने यह नहीं बताया कि बाद में पांचों यात्रियों को रिहा कर दिया गया या नहीं। उधर, इंडिगो के अधिकारियों ने भी इस घटना पर कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।