फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   passengers got delayed on igi terminal three due to improper facility

एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर यात्रियों का हंगामा, क्लियरेंस न मिलने से परेशान

Thu, 02 Nov 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Nov 2017 10:39 AM IST
सार



अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली।

विज्ञापन
passengers got delayed on igi terminal three due to improper facility

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इन दिनों इमिग्रेशन के लिए लंबी-लंबी कतारों में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसे लेकर यात्रियों ने इमिग्रेशन काउंटर पर हंगामा कर दिया। मंगलवार आधी रात से बुधवार शाम तक इमिग्रेशन के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पर यात्री परेशान हुए।

विज्ञापन


काउंटर पर घंटो लाइन में लगने के बावजूद जब इमिग्रेशन नहीं हो पाया था तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और इमिग्रेशन काउंटर के पास ही उन्होंने हंगामा कर दिया। एक यात्री प्रणव सरकार का आरोप था कि कई काउंटर होने के बावजूद इमिग्रेशन के लिए दो-तीन ही काउंटर पर अधिकारी काम कर रहे थे।
विज्ञापन


आमतौर पर 90 सेकेंड में एक यात्री का इमिग्रेशन क्लियर हो जाता है, लेकिन इसके लिए वे घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। बता दें कि टर्मिनल थ्री के डिपार्चर टर्मिनल पर कुल 48 इमिग्रेशन काउंटर हैं और एराइवल टर्मिनल पर कुल 45 इमिग्रेशन काउंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, काउंटर तो है, लेकिन इस काउंटर पर बैठने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की बेहद कमी है। आमतौर पर जब भी भीड़ बढ़ती है तो ऐसी ही हालत होती है। जब भी विदेश जाने व आने वालों की संख्या छुट्टियों के दौरान बढ़ती है तो काउंटर पर लंबी-लंबी कतारें लग जाती है।


ई-वीजा के कारण भी भीड़ बढ़ रही है। एक यात्री ने बताया कि विदेशों में वीजा इस तरह चेक नहीं किया जाता है। जबकि यहां चेकिंग के लिए लाइन लगानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed