Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passenger facility center ready at Anand Vihar station; access to platforms will now be provided from here

Delhi NCR News: आनंद विहार स्टेशन पर यात्री सुविधा केंद्र तैयार, अब यहीं से मिलेगी प्लेटफॉर्म पर एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
दिवाली और छठ पर जनरल टिकट के यात्रियों को पहले होल्डिंग एरिया में पहुंचना होगा
विज्ञापन


टिकट काउंटर, एटीवीएम और सुरक्षा जांच की होगी व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को अब आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सीधे प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति नहीं होगी। जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे पहले स्टेशन पर बनाए गए स्थायी होल्डिंग एरिया यानी यात्री सुविधा केंद्र पहुंचना होगा। रेलवे ने त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रेन में चढ़ते समय होने वाली धक्का-मुक्की रोकने के लिए यह व्यवस्था की है।
उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है। फिलहाल यहां उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे अगले एक से दो दिनों में शुरू करने की तैयारी है। इस केंद्र में जनरल टिकट के यात्रियों के लिए टिकट खरीदने, ट्रेन का इंतजार करने और सुरक्षा जांच की व्यवस्था होगी। स्टेशन के किसी भी प्रवेश द्वार से आने वाले अनारक्षित टिकट के यात्रियों को पहले यहां पहुंचना होगा। ट्रेन आने पर सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी। इससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ नहीं जुटेगी और यात्रियों का आवागमन व्यवस्थित रहेगा।
विज्ञापन

टिकट के लिए 26 काउंटर और 10 एटीवीएम
यात्री सुविधा केंद्र में 14 स्थायी और 12 अस्थायी टिकट काउंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा 10 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई हैं। यात्री इन मशीनों से स्वयं टिकट खरीद सकेंगे। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त काउंटर भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed