{"_id":"68fdb88bfbd22921ec075474","slug":"passenger-caught-at-igi-airport-with-gold-hidden-in-a-plastic-bottle-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन में छिपाया सोना, आईजीआई हवाई अड्डे पर पकड़ा गया दुबई से आया यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन में छिपाया सोना, आईजीआई हवाई अड्डे पर पकड़ा गया दुबई से आया यात्री
Sun, 26 Oct 2025 11:28 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:28 AM IST
सार
25 अक्टूबर 2025 की सुबह जब यात्री ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तो कस्टम टीम ने उसे गुपचुप तरीके से फ्लाइट गेट से ही ट्रैक किया।
विज्ञापन
प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन में छिपाया सोना
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर कस्टम अधिकारियों ने एक चौंकाने वाली तस्करी की कोशिश का खुलासा किया है। दुबई से फ्लाइट AI-996 से आए एक भारतीय यात्री के पास से 170 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसे उसने प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन के नीचे चालाकी से छिपा रखा था।
विज्ञापन
25 अक्टूबर 2025 की सुबह जब यात्री ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तो कस्टम टीम ने उसे गुपचुप तरीके से फ्लाइट गेट से ही ट्रैक किया। जांच के दौरान उसके बैग की एक्स-रे स्क्रीनिंग में संदिग्ध तस्वीरें दिखीं। गहन तलाशी लेने पर बोतल के कैप के नीचे छिपा गोल आकार का सोने का टुकड़ा बरामद किया गया।
विज्ञापन
कस्टम विभाग ने सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यात्री किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है या नहीं।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi Customs at IGI Airport seized 170 grams of gold from an Indian passenger who arrived from Dubai on flight AI-996 dated October 25, 2025. The passenger was discreetly followed from the flight gate and intercepted while attempting to exit through the green channel.… pic.twitter.com/q3OoUPpwey
— ANI (@ANI) October 26, 2025