{"_id":"44638f43a1bced8cf1c4f3f72573d96f","slug":"passenger-accuses-air-india-of-stealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री ने एयर इंडिया पर लगाया चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री ने एयर इंडिया पर लगाया चोरी का आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Apr 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने एयर इंडिया पर सामान और पैसे चुराने का आरोप लगाया है। यात्री ने अपने सूटकेस के तालों के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दरअसल सीमा शुल्क अधिकारी अतुल दीक्षित पिछले सप्ताह एक विदेशी एयरलाइंस में वाशिंगटन से न्यूयार्क की यात्रा पर गए थे। वहां से एयर इंडिया के विमान से मुंबई होते हुए दिल्ली आए।
विज्ञापन
पढ़ें: पत्नी को देखने के लिए एसआई को धुना
लेकिन यहां पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उनके सूटकेट को जबरन खोलने की कोशिश की गई थी। यही नहीं उसमें रखा आईपैड और कुछ विदेशी मुद्राएं व कुछ अन्य सामान भी गायब हैं।
विज्ञापन
इसके बाद अतुल दीक्षित ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।