फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Participants of Saregamapa songs by Sukanya

लिटिल चैंप सुकन्या के गीतों पर झूमे दर्शक

Mon, 17 Feb 2014 08:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 17 Feb 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
Participants of Saregamapa songs by Sukanya

‘तारे जमीं पर’ के बाल कलाकार दर्शील सफारी के इंतजार में नन्हें बच्चों के चेहरे मुरझा गए लेकिन वह नहीं आए। एनएच-24 स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्फ लिंक में आयोजित दो दिवसीय फलावर शो में दर्शील सफारी को मुख्य अतिथि के तौर पर आना था।

विज्ञापन


दोपहर में आयोजकों ने जानकारी दी कि कोहरे की वजह से दर्शील की सुबह की फ्लाइट रद्द हो गई है अब वह शाम चार बजे तक पहुंचेंगे लेकिन वह शाम तक नहीं पहुंचे।

कार्यक्रम के एक सप्ताह पहले से शहर में मुख्य आकर्र्षण दर्शील की बड़ी-बड़ी तस्वीरों वाले होर्डिंग्स शहर भर में छाए हुए थे। इसकी वजह से शनिवार की अपेक्षा रविवार को फ्लावर शो में बच्चों और युवाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


आयोजकों का कहना है कि शाम के बाद दर्शील ने फोन उठाना बंद कर दिया था, उनके न आने की वजह पता नहीं चल सकी। सारेगामापा लिटिल चैंप की प्रतिभागी सुकन्या के फिल्मी गीतों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकन्या के धुनकी-धुनकी लागी.. राधा तेरी चुनरी, राधा तेरा झुमका...दगाबाज रे...गानों पर दर्शक झूम उठे। पैंथर ग्रुप के कलाकारों ने दामिनी थी और फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंतिम दिन 7-14 वर्ष के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed