{"_id":"69aee38276d1a6ea570931af","slug":"partha-sarathi-chariot-at-delhi-gate-will-give-a-new-identity-to-the-historical-area-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127111-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली गेट पर पार्थ-सारथी रथ देगा ऐतिहासिक क्षेत्र को नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली गेट पर पार्थ-सारथी रथ देगा ऐतिहासिक क्षेत्र को नई पहचान
विज्ञापन
उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, रात में रोशनी से निखरेगा रथ
पीडब्ल्यूडी ने आठ महीने में तैयार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ऐतिहासिक दिल्ली गेट क्षेत्र में सोमवार को श्री पार्थ-सारथी रथ का लोकार्पण किया। एलजी वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बहादुर शाह जफर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई इस कलात्मक संरचना का अनावरण किया। सरकार ने कहा कि इससे इलाके के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और विधायक तरविंदर सिंह मारवाह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पार्थ-सारथी रथ की इस कलात्मक संरचना को तैयार करने में करीब आठ महीने लगे हैं। ये केवल एक सजावटी ढांचा नहीं है, बल्कि राजधानी के ऐतिहासिक क्षेत्रों को नई पहचान देने की दिशा में किया गया प्रयास है। उन्होंने कहा कि ये रथ कलात्मक रूप से आकर्षक होने के साथ-साथ मजबूत भी है और इसकी अनुमानित आयु करीब 50 साल है। उपराज्यपाल ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।
शहर को भव्य रूप दे रहे : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पार्कों के विकास, सौंदर्यीकरण परियोजनाओं और सार्वजनिक स्थानों पर कलात्मक संरचनाओं की स्थापना के जरिए राजधानी की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया जा रहा है। दिल्ली गेट और बहादुर शाह जफर मार्ग का इलाका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां पार्थ-सारथी रथ की स्थापना से इस क्षेत्र की पहचान और सौंदर्य दोनों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
रात को रोशनी में दिखेगी भव्यता
परियोजना के तहत लगाए गए इस रथ का आकार करीब 30 फुट लंबा और 20 फुट चौड़ा है। इसे 10 मिलीमीटर मोटी 316 ग्रेड स्टेनलेस स्टील प्लेट से बनाया गया है और इसका कुल वजन करीब 5,500 किलोग्राम है। रात के समय इसकी सुंदरता बनाए रखने के लिए विशेष रोशनी की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए 12 स्पॉट लाइट और 12 फ्लड लाइट लगाई गई हैं। आसपास के इलाके को और आकर्षक बनाने के लिए लैंडस्केपिंग और बागवानी का काम भी कराया गया है।