फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parth wadia's wanted poster on walls

वांटेड पार्थ वाडिया के पोस्टर चिपकाए

Sun, 03 Aug 2014 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Aug 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
Parth wadia's wanted poster on walls

नई दिल्ली के वसंत कुंज के पब में मारपीट मामले में वांटेड पार्थ वाडिया की दिल्ली पुलिस को तलाश है। पुलिस ने वाडिया को पकड़ने के लिए पूरी दिल्ली और एनसीआर में पोस्टर चिपकाए हैं।

विज्ञापन


इन पोस्टरों में कहा गया है कि पार्थ को पकड़वाने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली समेत एनसीआर में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


पार्थ वाडिया पंजाब और उत्तर प्रदेश के बड़े शराब कारोबारी किशनलाल का पोता है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पार्थ को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पार्थ वाडिया व उसके साथियों ने हथियारबंद बाउंसरों के साथ डीएलएफ प्रोमोडाइट मॉल में किया पब में जुलाई महीने में मारपीट व हंगामा किया था। उसके बाद पब में भगदड़ मच गई थी।


पब मैनेजर सुखविंदर ने वाडिया और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व दंगा भड़काने का मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस आरोपी के पक्ष से शिवम गुप्ता, जैन और कबीर शेख समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पार्थ के अलावा समीर शेख, रणविजय और कुछ बाउंसर फरार हैं।

वहीं पार्थ पक्ष की शिकायत पर वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने किया बार केमैनेजर सुखविंदर, बाउंसर दीपक और कर्मचारी नीरज के खिलाफ भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रखा है। पुलिस नीरज को गिरफ्तार कर चुकी है।

सुखविंदर व दीपक फरार हैं। गौरतलब है कि कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पार्थ वाडिया और उसके साथियों की जमानत रद्द कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed