{"_id":"67fd5ad0a027a13dee1f02835ca2bbfa","slug":"part-of-the-road-to-the-temple-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए टूटेगा मंदिर का कुछ हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए टूटेगा मंदिर का कुछ हिस्सा
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Mon, 29 Dec 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनावनी पुलिया के पास बनाई जा रही 6 लेन की रोड के निर्माण में बाधक बने प्राचीन मंदिर का रविवार को जीडीए के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर के पुजारी के साथ वार्ता के बाद मंदिर के कुछ हिस्से को सड़क में शामिल करने का निर्णय लिया गया। वहीं मंदिर को हटाने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर हंगामा किया।
विज्ञापन
ओएसडी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कनावनी पुलिया के पास से छह लेन की रोड का निर्माण शुरू किया जाना है, जिसे सीआईएसएफ रोड में मिलाया जाएगा। जिस जगह से सड़क बनाई जाएगी उस जमीन पर मंदिर आ रहा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से छह लेन का रास्ता यहां पर आकर मात्र दो लेन का रह जाता है। इस वजह से जीडीए के अधिकारियों ने मंदिर का निरीक्षण किया।
पुजारी से बातचीत कर मंदिर परिसर के कुछ हिस्से को रास्ते में शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जिससे सड़क चौड़ी हो जाए और वाहन चालकों को भी परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि सड़क बनाने का काम देख रहे अधिकारियों को नए सिरे से एलाइनमेंट करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मंदिर के कम से कम हिस्से को नुकसान पहुंचे और सड़क के लिए जमीन भी मिल जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता कप्तान सिंह, प्रवर्तन प्रभारी वाईएन चौधरी, सुहेल फरीदी भी मौजूद रहे।