फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament security lapse case Accused Lalit Jha presented in court after medical

Parliament Security Breach: पुलिस ने आरोपी ललित झा को अदालत में किया पेश, सात दिन की मिली रिमांड

Fri, 15 Dec 2023 04:51 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 15 Dec 2023 04:51 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर को आरोपी ललित को मेडिकल के लिए सफदरजंग अस्पताल लाया गया। इसके बाद उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
Parliament security lapse case Accused Lalit Jha presented in court after medical
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ani

विस्तार

अदालत ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन के पीछे के मास्टरमाइंड होने के आरोपी ललित झा को शुक्रवार को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने इसी मामले में गिरफ्तार चार अन्य लोगों को कल ही सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की और से पेश अखंड प्रताप सिंह ने ललित झा की पंद्रह दिन की हिरासत की मांग की थी। बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी नामक दो व्यक्तियों को कथित तौर पर धुआं छोड़ रहे कनस्तरों के साथ आगंतुक गैलरी से कक्ष में प्रवेश करते देखा गया था। दोनों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दो और आरोपी अमोल शिंदे और नीलम को संसद के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जहां वे कथित तौर पर पीले धुएं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कथित 'मास्टरमाइंड' ललित झा फरार था। झा को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपनी संलिप्तता के बारे में खुलासा किया और बताया कि कैसे वह पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है और उनका मकसद क्या था।

विज्ञापन

सरकारी वकील ने कहा हमें उसकी जांच करने की जरूरत है कि साजिश कैसे रची गई और उन्हें फंडिंग कैसे मिली। इसके लिए विस्तृत जांच की आवश्यकता होगी। इसके अलावा हमें मोबाइल फोन बरामद करने की जरूरत है। उनके तर्क सुनने के बाद अदालत ने आरोपी का सात दिन का रिमांड मंजूर कर लिया। चूंकि झा के पास कोई वकील नहीं था इसलिए आज रिमांड सुनवाई के दौरान कानूनी सहायता बोर्ड द्वारा प्रदान वकील उनकी ओर से पेश हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed