फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking contractors of DMRC faces loss in business as metro services not available since three months

मेट्रो बंद होने से रुक गई पार्किंग ठेकेदारों की कमाई, फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं

Wed, 01 Jul 2020 08:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Jul 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Parking contractors of DMRC faces loss in business as metro services not available since three months
दिल्ली मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले तीन महीने से मेट्रो की सेवाएं बंद होने का असर 100 से अधिक पार्किंग ठेकेदारों पर भी पड़ा है। करोड़ों के कांन्ट्रैक्ट के बावजूद, कमाई न होने की वजह से मौजूदा कर्मियों को भी वेतन देने में कांट्रैक्टर को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ पार्किंग मालिकों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो उनके लिए कारोबार में टिके रहने में भी दिक्कतें आएंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली में मेट्रो के अलग-अलग स्टेशनों पर 100 से अधिक पार्किंग को ठेके पर दिया गया है। दो-तीन साल के लिए रकम चुकाने के बाद अब पार्किंग मालिकों के सामने समस्या यह है कि अब कोई वाहन वहीं नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनके लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 
विज्ञापन


एक कांट्रैक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि उनकी तीन पार्किंग हैं, लेकिन पिछले तीन महीने से कमाई नहीं हुई है। बावजूद इसके कर्मियों को वेतन दे रहे हैं। मेट्रो की सभी लाइनों पर स्टेशनों के बाहर यात्री की सुविधा के लिए पार्किंग का इंतजाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी काम से आने-जाने के दौरान यात्री वाहनों को पार्क कर देते हैं, लेकिन मेट्रो के बंद होने से पार्किंग से होने वाली कमाई भी बंद है। कुछ पार्किंग कांट्रैक्टर डीएमआरसी से इस बारे में बातचीत कर रहे हैं, ताकि उन्हें राहत मिल सके। फिलहाल, इससे जुड़े सभी पहलुओं पर मंथन चल रहा है, लेकिन निर्णय नहीं लिया गया है। 


हर माह लाखों का नुकसान झेल रहे पार्किंग मालिकों के लिए फिलहाल कमाई का एकमात्र जरिया है लॉकडाउन के पहले से खड़ी गाड़ियां। लॉकडाउन से पहले से खड़ी गाड़ियों को अब धीरे धीरे लोग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अब जरूरत पड़ने पर लोग इतने दिनों से खड़े वाहनों को बाहर निकाल रहे हैं। इससे ही थोड़ी-बहुत कमाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed