फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents leaves thier new born daughter in hospital

नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गए परिजन

Thu, 01 May 2014 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 01 May 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
parents leaves thier new born daughter in hospital

फरीदाबाद के बीके अस्पताल के निक्कू (नेटल इंटेसिव केयर यूनिट) वार्ड में नवजात बच्ची को छोड़कर परिजन भाग गए। वे एक सप्ताह से आ नहीं रहे हैं।

विज्ञापन


फिलहाल लावारिस बच्ची डॉक्टरों की देखरेख में है। अस्पताल प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बच्ची के अस्पताल में भर्ती होने के समय जो पता और फोन नंबर बताया गया था, उस पर अभिभावकों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:बीके अस्पताल के एंबुलेंस रूम के बाहर हुई डिलीवरी


अमर नगर निवासी मुजाहिद आलम ने नौ अप्रैल को अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार बच्ची का जन्म सेक्टर-30 स्थित एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म के बाद से बच्ची को सांस लेने में परेशानी चल रही थी। जिसके बाद एफआरयू द्वारा बच्ची को रेफर कर बीके अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के निक्कू वार्ड में भर्ती के समय बच्ची के साथ एक महिला भी थी। जिसने स्वयं को बच्ची की मां बताया था।

इसके बाद कुछ दिन तक अभिभावक अस्पताल आकर बच्ची को देखते रहे। लेकिन करीब सप्ताह भर से उनका पता नहीं है। फोन नंबर पर संपर्क करने पर वह बंद जा रहा था। पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि एफआरयू से पता चला है कि इसके साथ एक दूसरी बच्ची भी हुई थी। जिसकी मृत्यु हो गई थी। मामला संवेदशनशील है। स्वास्थ्य केंद्र से भी एक कर्मचारी को अभिभावकों के पते पर भेजा गया है। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed