फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panther will supply the needs of the people of Japan

जरूरत के अनुसार सप्लाई देगा जापान का पैंथर

Mon, 18 Aug 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Aug 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
Panther will supply the needs of the people of Japan

ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे पावर कारपोरेशन को जापान की पैंथर इलेक्ट्रिक वायर से कुछ राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन


जापान में तैयार यह वायर मौजूदा सिस्टम पर ही डेढ़ गुना ज्यादा सप्लाई दे सकेगा। पैंथर नाम से आए इस वायर से गर्मियों में ज्यादा सप्लाई ली जा सकेगी, जबकि सर्दियों में ये कम सप्लाई देंगे।

हाईटेंशन लाइनों पर अभी तक कंडक्टर वायर डाले जाते हैं। कंडक्टर की ओवरलोड सहने की क्षमता ज्यादा होती है। कम लाइनलास के साथ ये बेहतर सप्लाई देने में सक्षम हैं, मगर इनकी लाइफ कम होती है। औसतन 25-30 साल में इनको बदलने का प्रावधान है।
विज्ञापन


इसके विपरीत पैंथर की लाइफ 50 साल है। पावर कारपोरेशन अब हाईटेंशन सप्लाई लाइनों पर कंडक्टर की बजाय पैंथर वायर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसको 33 केवीए की विद्युत लाइनों पर भी लगाया जाएगा। पैंथर का पहली बार प्रयोग लाल कुआं से मोरटा विद्युत लाइन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारपोरेशन अफसरों के अनुसार पैंथर वायर से कंडक्टर की तुलना में डेढ़-दो गुना ज्यादा सप्लाई ली जा सकेगी। इसमें ओवरलोडिंग झेलने की क्षमता कंडक्टर के मुकाबले तीन गुना है। इससे सर्दियों में कम और गर्मियों में ज्यादा विद्युत सप्लाई होती है। फिलहाल इसको जापान से मंगवाया गया है, जल्द ही देश में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed