{"_id":"5d503b788ebc3e6c961a1be9","slug":"pankaj-gupta-can-be-aap-candidate-from-chandni-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज गुप्ता हो सकते है चांदनी चौक से आप के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज गुप्ता हो सकते है चांदनी चौक से आप के प्रत्याशी
Sun, 11 Aug 2019 09:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों पर दांव लगाने की रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी चांदनी चौक विधानसभा से पंकज गुप्ता को प्रत्याशी बना सकती है। अलका लांबा के बगावती तेवर को देखते हुए पार्टी यह फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
बीते रविवार को अलका पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कह चुकी हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो गुप्ता को चुनाव लड़ने के लिए तैयारी शुरू करने को भी कह दिया गया है। हालांकि गुप्ता ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा पार्टी बिजवासन, करावल नगर, गांधी नगर सीट के लिए भी प्रत्याशी की तलाश में है। ब्यूरो
विज्ञापन
केजरीवाल को अलका लांबा ने दी चुनौती
चांदनी चौके की विधायक अलका लांबा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चांदनी चौक से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। अलका का कहना है कि वह खुद आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बनने से इंकार कर चुकी हूं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री खुद मेरे सामने चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चांदनी चौक के लोगों के दिल से मुझे कोई नहीं निकाल सकता है चाहे वह अरविंद केजरीवाल ही क्यों नहीं हों। उल्लेखनीय है कि शनिवार को अलका अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर धरना-प्रदर्शन करने पहुंची थीं। ब्यूरो