फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panic button to be installed in NDMC area

एनडीएमसी क्षेत्र में लगाए जाएंगे पैनिक बटन

Wed, 16 Jan 2019 07:26 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 16 Jan 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
Panic button to be installed in NDMC area
डेमो - फोटो : डेमो

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) अपने इलाके में ऐसा इंतजाम करने जा रही है कि कोई भी नागरिक किसी भी आपात स्थिति में सीधे उससे मदद ले सके। इसके लिए, वह अपने इलाके में स्मार्ट पोल लगाएगी। इन पर पैनिक बटन लगा होगा। इसे दबाने का अर्थ है कि व्यक्ति संकट में है और उसे मदद की जरूरत है। मैसेज कंट्रोल रूम में जाएगा और वहां से उसे तत्काल मदद दिलाने का इंतजाम होगा। यही नहीं, कोई भी व्यक्ति इन डिजिटल पोल से कंट्रोल रूम को मैसेज भी भेज सकेगा। इस मैसेज पर तत्काल कार्रवाई होगी और व्यक्ति को मदद दी जाएगी। यह सब किया जाएगा तकनीक की मदद से।

विज्ञापन


एनडीएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार ने मंगलवार को परिषद का वर्ष 2019-20 का बजट पेश किया। इसी में ये सब प्रावधान हैं। बजट में चालू वित्त वर्ष के 3954.51 करोड़ की तुलना में वर्ष 2019-20 में 4172.34 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान है। स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल गवर्नेंस के जरिये नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी है। इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से चंद घंटों में ही जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र हासिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


चार कामॅन सर्विस सेंटर,ऑनलाइन बिल प्रणाली, बिजली-पानी के बिल और अन्य भुगतानों के लिए ऑनलाइन नेटवर्क को और दुरुस्त किया जाएगा। नई दिल्ली को स्मार्ट सिटी बनाने के मिशन के तहत 50 करोड़ रुपये का प्रावधान है। पालिका समेकित कमांड, कंट्रोल, डाटा केंद्र, डिजिटल एक्सपीरियंस केंद्र, 625 स्मार्ट पोल सहित सार्वजनिक स्थानों पर कई अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया होंगी। साथ ही, नई दिल्ली क्षेत्र में 1000 ई-स्कूटरों की सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइव स्टार रेटिंग के लिए आवेदन
बजट में 100 भूमिगत स्मार्ट कूड़ेदान बनाने का प्रस्ताव है। ऐसे 20 कूड़ेदान पहले से कार्यरत हैं। ओखला क्षेत्र में प्लास्टिक कंपोस्ट प्लांट में प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन संयंत्र लगाने की योजना है। कौशल विकास के लिए तुगलक क्रिसेंट में सामुदायिक स्वास्थ्य और स्वच्छता उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना का प्रावधान है। स्वच्छता मिशन के तहत ‘गारबेज फ्री इंडिया’ योजना में सभी शहरों को एक स्टार, थ्री स्टार, फाइव और सेवन स्टार प्रोटोकॉल दिया जाएगा। एनडीएमसी ने फाइव स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया है। नई दिल्ली क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए 100 स्थानों पर ई-चार्जिंग की सुविधा होगी।

प्राथमिक कक्षाओं की भी डिजिटल कनेक्टिविटी
पालिका परिषद और नवयुग विद्यालयों की प्राथमिक कक्षाओं को भी स्मार्ट स्मार्ट कक्षाओं में बदला जाएगा। सभी स्कूलों को ऑप्टिकल फाइबर के जरिये कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। 14 उच्च माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय, सौर ऊर्जा बेंच, आपातकालीन बटन और खुले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव बजट में शामिल किया गया है। 10 में 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति और व्यावसायिक उच्च शिक्षा में सहयोग का भी प्रस्ताव है। स्कूल किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से तत्काल मदद मांग सकेंगे।

वाल्मीकि मंदिर परिसर में आधुनिक पुस्तकालय 
मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में एक अत्याधुनिक पुस्तकालय, वाचनालय के साथ गतिविधि केंद्र भी विकसित किया जाएगा। यहां महात्मा गांधी ने 1946 में 214 दिन प्रवास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed