{"_id":"5d703e308ebc3e93d33e5231","slug":"panchayat-verdict-accused-to-marry-rape-victim-when-he-become-adult","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का फैसला, बालिग होने पर दुष्कर्म पीड़िता से शादी करेगा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत का फैसला, बालिग होने पर दुष्कर्म पीड़िता से शादी करेगा आरोपी
Thu, 05 Sep 2019 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी छात्रा के बालिग होने पर उससे शादी करेगा। यह फैसला दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में लिया गया। बुधवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पंचायत में लिए फैसले से अवगत कराते हुए कोई कार्रवाई न करने की बात कही। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कराकर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था। गत शनिवार को पता चलने पर छात्रा के परिजनों ने पड़ोसी गांव के युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर हंगामा किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी पक्ष में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
ब्लैकमेल करने व वीडियो वायरल करने का आरोप
छात्रा के परिजनों का कहना था कि आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। मनमानी बढ़ती देख छात्रा ने आरोपी की बात मानने से इन्कार कर दिया तो उसने वीडियो वायरल कर दी।
विज्ञापन
पंचायत में बिरादरी के संभ्रांत लोगों ने सुनाया फैसला
दोनों पक्ष एक ही बिरादरी से हैं। पुलिस की दबिश डलने पर आरोपी पक्ष ने बिरादरी के लोगों को इकट्ठा किया। तीन दिन पहले पंचायत हुई, जिसमें आरोपी को पीड़िता से शादी करने का निर्णय सुनाया। शादी के लिए पीड़िता के बालिग होने का इंतजार करना पडे़गा। दोनों पक्षों ने बुधवार को कोतवाली पहुंच पंचायत के फैसले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक एसके शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है। पीड़िता के बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।