फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Panchayat elections bootleggers active heavy alcohol caught

पंचायत चुनाव में शराब माफिया सक्रिय, भारी मात्रा में  पकड़ी गई शराब

Tue, 24 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections bootleggers active heavy alcohol caught
चुनाव - फोटो : Bureau

क्षेत्र में पंचायत चुनावों के मददेनजर अवैध शराब की बिक्री का कारोबार बढ़ गया है। माफिया प्रत्याशियों के बताए स्थान पर लग्जरी कारों से अवैध शराब पहुंचाने के काम में लग गए हैं। वहीं मतदाता भी बेहतरीन ब्रांड की शराब मांगने से पीछे नहीं हैं।   

विज्ञापन


दिल्ली से सटे होने के कारण दादरी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का  धंधा जोरों पर चल रहा है।  पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से शराब की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। हरियाणा मार्का की शराब को क्षेत्र के गांवों में पहले से आ रही थी। अब पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशियों ने शराब माफियाओं से सीधा संपर्क कर लिया।
विज्ञापन


जहां शराब पहुंचानी होती है। ये माफिया ही वहां पहुंचा देते हैं। बीते चार दिनों में दनकौर, दादरी और जारचा में भारी मात्रा में शराब पकड़ी  गई है। दादरी, जारचा और बादलपुर में दिन के समय ही अवैध शराब लग्जरी कारों से सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगजरी कारों में कोई शक भी नहीं करता। साथ ही मनचाहे स्थान पर खड़ी कर शराब को आसानी से उतारा जा सकता है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि अवैध शराब का कारोबार करने वालो की सूची तैयार की जा रही है। उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed