फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panchayat elections are awaiting asking candidates questions.

पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे प्रत्याशी पूछ रहे सवाल

Thu, 08 Oct 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 08 Oct 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections are awaiting asking candidates questions.
पंचायत चुनाव को लेकर अभी तक जो संशय के बादल छाए हुए थे, वो बृहस्पतिवार को खत्म होने की उम्मीद थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब मंगलवार तक टल जाने की वजह से संशय बरकरार है।
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भर चुके प्रत्याशी पूछ रहे है कि आखिर कब खत्म होगा संशय? वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर आम आदमी तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बृहस्पतिवार को इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


लघु सचिवालय में अधिकारियों के दफ्तर पर अधिकारी टीवी पर नजरें लगाए बैठे थे। वहीं आम आदमी भी इस बारे में जानने को उत्सुक था कि आखिर सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, जैसे ही लोगों को पता चला कि फैसला टल गया, तो लोगों में अब अगली सुनवाई का इंतजार बढ़ गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद रुक चुके पंचायत चुनाव संबंधित प्रक्रियाएं भी शुरू हो सकेगी। चुनाव की वस्तुस्थिती व रुपरेखा भी लोगों के सामने आ सकेगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सबसे ज्यादा इंतजार प्रथम चरण के तहत नामांकन दाखिल कर चुके अनपढ़ और दसवीं फेल प्रत्याशी कर रहे हैं। इसका इंतजार तमाम मतदाता भी कर रहे है।

ऐसे में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि आखिर फैसला होगा क्या ? कुछ नया या फिर पुराने नियमों के साथ थोड़ा बहुत संसोधन। फैसला जो कुछ भी हो सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट के इस आने वाले फैसले पर टिकी हुई है।

इस फैसले में क्या कुछ नया होगा। यह भी लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय बन चुका है। बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए शैक्षिक योग्यता पर रोक लगा दिया था।


जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि अब जो भी फैसला सुप्रीम कोर्ट से आएगा, उसी आधार पर चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देश का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed