फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PAN card mandatory bullion closed in protest.

पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में सर्राफा बाजार बंद

Thu, 11 Feb 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
PAN card mandatory bullion closed in protest.
केंद्र सरकार के दो लाख रुपये की सोने की बिक्री और खरीदारी पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के नियम लागू करने के विरोध में ज्वैलर्स आ गए हैं।
विज्ञापन


सभी ज्वैलर्स ने बुधवार को दुकानें बंद रखकर विरोध जताया और प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्वैलर्स की हड़ताल से 12 सौ से ज्यादा प्रतिष्ठान बंद रहे। इससे करीब सात करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।

उप्र स्वर्णकार संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय की सिफारिश पर दो लाख और इससे ज्यादा के जेवरात की खरीद पर पैनकार्ड अनिवार्य कर दिया है। ज्यादातर लोगों के पास पैन कार्ड नहीं हैं।
विज्ञापन


महंगाई के दौर में दो लाख में मामूली जेवरात आते हैं। पैन कार्ड अनिवार्य करने का नियम व्यवहारिक नहीं है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन, उप्र स्वर्णकार संघ एवं उत्तरप्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को ज्वैलर्स के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के नेतृत्व में चौपला मंदिर पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन प्रसाद ने बताया किे पर अशोक आनंद राहुल, विकास, सिद्धार्थ रमन, अंगद आदि मौजूद रहे।


कचहरी में भी रही हड़ताल
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कचहरी में बुधवार को हड़ताल रही। इस दौरान वकील पूरी तरह से कार्य से विरत रहे।

इससे वादकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बार सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि पहले यह तय किया गया था कि वकील हड़ताल के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए हापुड़ रोड पर सांकेतिक धरना देंगे, मगर बाद में धरने से लगने वाले जाम के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed