Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Palash Mahotsav: Event to convey a message on wildlife, Indian heritage, and environmental conservation

दिल्ली: भारतीय विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा पलाश महोत्सव, बच्चों के लिए हर दिन रचनात्मक गतिविधियां

Sun, 29 Nov 2026 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा शनि पाथौली, नई दिल्ली
शनि पाथौली, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 06:56 AM IST
सार

बांसेरा पार्क में वन्यजीव और जैव विविधता (वाइल्डलाइफ एंड बायोडायवर्सिटी) की थीम पर आधारित सजावट और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
Palash Mahotsav: Event to convey a message on wildlife, Indian heritage, and environmental conservation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के बीच लोगों को प्रकृति से जोड़ने के लिए डीडीए 13 और 14 फरवरी को पलाश महोत्सव का आयोजन करेगा। दिल्ली के तीन पार्कों में होने वाला महोत्सव इस बार वन्यजीव, भारतीय विरासत और फूलों की दुनिया से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। 

विज्ञापन


महोत्सव की थीम वन्यजीव एवं जैव विविधता, भारतीय विरासत एवं सांस्कृतिक स्थापत्य और प्रकृति, फूल एवं कल्पना रखी गई हैं। तीनों थीम के जरिये लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता बचाने और शहरी हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीडीए के अनुसार, राजधानी के तीन प्रमुख पार्कों बांसेरा, हौज खास और डीएलएफ पार्क में होने वाले इस आयोजन की खासियत यह होगी कि तीनों पार्कों में अलग-अलग विषयों पर आधारित गतिविधियां होंगी। प्राधिकरण की योजना है कि महोत्सव को पर्यावरण शिक्षा और जनभागीदारी का माध्यम बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में वायु प्रदूषण, हरित क्षेत्रों में कमी, प्राकृतिक आवासों पर दबाव और जैव विविधता के सामने खड़ी चुनौतियों को देखते हुए तीनों थीम का चयन किया गया है। डीडीए ने महोत्सव के आयोजन के लिए एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए अनुमानित लागत 4.03 करोड़ रुपये रखी गई है। लोगों की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग रखने, संकेतक लगाने और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश द्वारों पर जांच भी होगी। 

भारतीय विरासत और स्थापत्य से जुड़ेंगे पर्यावरण संरक्षण के पुराने तरीके
हौजखास जिला पार्क में भारतीय विरासत और सांस्कृतिक स्थापत्य (इंडियन हेरिटेज एंड कल्चरल आर्किटेक्चर) की थीम को प्रमुखता दी जाएगी। इसमें भारतीय स्थापत्य कला, ऐतिहासिक इमारतों और पारंपरिक जल संरक्षण व्यवस्थाओं की झलक देखने को मिलेगी। 

बच्चों के लिए हर दिन पांच रचनात्मक प्रतियोगिताएं
महोत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित होंगी। बच्चों के लिए हर दिन कम से कम पांच रचनात्मक प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें फूलों से रंगोली बनाना, चित्रकला, पुष्प सज्जा, फूलों से कलाकृतियां तैयार करना और बेकार वस्तुओं से उपयोगी चीजें बनाना शामिल है। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग क्षेत्र बनेगा। 

इसमें झूले, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, गुब्बारे फोड़ने और गेंद से निशाना लगाने जैसी गतिविधियां होंगी। साथ ही प्रदर्शनी, सूचना केंद्र, पंजीकरण केंद्र, विश्राम स्थल और खानपान के लिए कम से कम 10 स्टॉल लगाए जाएंगे।

समझाएंगे प्राकृतिक संतुलन का महत्व
बांसेरा पार्क में वन्यजीव और जैव विविधता (वाइल्डलाइफ एंड बायोडायवर्सिटी) की थीम पर आधारित सजावट और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से लोगों को जंगलों, पेड़-पौधों, पक्षियों, तितलियों और अन्य जीवों के बीच पारिस्थितिक संबंधों की जानकारी देने पर जोर रहेगा। प्राधिकरण का मानना है कि वन्यजीवों का संरक्षण केवल जंगलों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि शहरों में मौजूद पार्क, झीलें, जलाशय और पेड़ भी अनेक जीवों के प्राकृतिक आवास होते हैं। 

  • इस थीम के माध्यम से लोगों को स्थानीय पेड़-पौधों को लगाने, पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और प्राकृतिक आवासों को नुकसान से बचाने का संदेश दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed