{"_id":"69c2b81c50838fdf750534ef","slug":"palam-fire-tragedy-cm-meets-victims-family-assures-help-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129310-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालम अग्निकांड : पीड़ित परिवार से मिलीं सीएम, मदद का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालम अग्निकांड : पीड़ित परिवार से मिलीं सीएम, मदद का आश्वासन
विज्ञापन
राजेंद्र कश्यप से मिलकर जताया दुख, आर्थिक सहायता दी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बजट पेश करने के बाद शाम को वह गृह मंत्री आशीष सूद के साथ मौके पर पहुंचीं और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
भावुक सीएम ने पीड़ित परिवार के मुखिया राजेंद्र कश्यप से मुलाकात की और उन्हें चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर तरह की मदद, राहत और सहयोग दिया जाएगा।