नागरिकता कानून: पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद देने भाजपा मुख्यालय पहुंचे पाकिस्तानी शरणार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून को लेकर पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में बच्चे, बूढे़ और महिलाएं धरने पर बैठे हैं। इसी बीच हरियाणा और दिल्ली में रह रहे पाकिस्तानी शरणार्थी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। ये लोग यहां प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नागरिकता कानून लागू करने के लिए धन्यवाद देने पहुंचे हैं।
Delhi: Pakistani refugees, who have been living in Haryana & Delhi, reach BJP headquarters to thank Prime Minister Narendra Modi, BJP president Amit Shah & party's working president JP Nadda for implementation of #CAA. pic.twitter.com/bAwHS59FnA
— ANI (@ANI) January 18, 2020विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का आज 34वां दिन है। एक ओर जहां ये प्रदर्शन पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए मिसाल बन रहा है, वहीं इसकी वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर 35 छात्रों ने हाईकोर्ट में शाहीन बाग प्रदर्शन के खिलाफ याचिका डाली है।
याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शन के चलते बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में काफी परेशानी आ रही है।बच्चों की इस याचिका पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि कालिंदी कुंज-शाहीन बाग का जो रास्ता बंद है, पुलिस उस पर ध्यान देकर एक्शन ले ताकि छात्रों को परेशानी न हो। जस्टिस नवीन चावला ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि सरिता विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बातों पर गौर करे और उसका समाधान करें।
गौरतलब है कि फेडरेशन ने अदालत में याचिका डालकर कहा है कि बहुत से छात्र जो कालिंदी कुंज-शाहीन बाग रास्ते से होकर बोर्ड परीक्षा के लिए जाएंगे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ये रास्ता 15 दिसंबर से बंद है।