{"_id":"58ff426a4f1c1b4766c0d2ec","slug":"pakistani-hackers-hacked-delhi-university-official-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी हैकर्स के PHC ग्रुप ने हैक कर दी DU, AMU और IIT दिल्ली की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी हैकर्स के PHC ग्रुप ने हैक कर दी DU, AMU और IIT दिल्ली की वेबसाइट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Apr 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
हैक
- फोटो : Source
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी, आईआईटी दिल्ली और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट हैक कर ली गई है। इसके पीछे पाकिस्तान हैकर्स का हाथ बताया जा रहा है। हैकर्स खुद को पीएचसी ग्रुप का बता रहे हैं, जिसने पिछले साल देश की कुल 7100 वेबसाइट्स को हैक करने का दावा किया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तीनों वेबसाइट कुछ देर के लिए ही हैक रही। अभी ये ठीक से काम कर रही है। बता दें कि पिछली बार जब इस ग्रुप ने हैकिंग का दावा किया था, तो एक घंटे के अंदर सभी वेबसाइट्स रिस्टोर कर लिया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि डीयू की वेबसाइट कमजोर है। इसके यूआरएल के आगे एचटीटीपी भी नहीं लगा है। गौरतलब है कि बिना एचटीटीपी वाली वेबसाइट सुरक्षित नहीं होती है।
मई, 2012 में भी पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप द्वारा अंग्रेजी विभाग की साइट हैक कर ली गई थी। उस समय दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग ने इसे समय रहते ठीक कर लिया था।
विज्ञापन