फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistan misleading jammu and Kashmir Students, Pak institution Offering Degree-Diploma course

छात्रों को गुमराह कर रहा पाक, गैरकानूनी रूप से डिग्री-डिप्लोमा का दे रहा ऑफर, यूजीसी ने किया सतर्क

Tue, 14 May 2019 06:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 May 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
Pakistan misleading jammu and Kashmir Students, Pak institution Offering Degree-Diploma course
UGC

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकवाद और अलगाववाद के बाद अब शिक्षा में भी दखल देने लगा है। घाटी से लेकर जम्मू तक पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर (पीओजेके) के विश्वविद्यालय और शिक्षा बोर्ड पढ़ाई का ऑफर दे रहे हैं। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ऐसे शिक्षण संस्थानों में दाखिला ने लेने की सलाह दी है। क्योंकि यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया  से मान्यता प्राप्त नहीं हैं। 

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सोमवार को जम्मू कश्मीर के छात्रों व अभिभावकों के नाम एडवाइजरी जारी की गई है। इसके  मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थानों जम्मू कश्मीर में रहने वाले भारतीय छात्रों को डिग्री, डिप्लोमा पढ़ाई को प्रलोभन दे रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र व अभिभावक अनजाने में ऐसे शिक्षण संस्थानों में दाखिला भी ले रहे हैं। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थान भारत सरकार द्वारा स्थापित नहीं किए गए हैं और न ही भारतीय शिक्षा बोर्ड या संस्थाओं से मान्यता प्राप्त हैं। उदाहरण के तौर पर एजेके और गिलगिट बालटिस्तान जैसे संस्थानों में भारत में मान्यता प्राप्त नहीं है। इसलिए छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया जाता है कि वे ऐसे संस्थानों में दाखिला न लें। क्योंकि उनकी डिग्री, डिप्लोमा आदि को मान्यता नहीं मिलेगी। क्योंकि भारत में ऐसे संस्थान गैरकानूनी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed